लोकसभा चुनाव 2019 : फतेहपुर सीकरी में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, जानिए क्यों

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिनमें अमरोहा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी और नगीना लोकसभा सीटें शामिल हैं।
वोटिंग के दिन फतेहपुर सीकरी के मंगोली कला के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं की कमी बहुत कमी है इसलिए हम चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बूथ संख्या 41 के मतदान अधिकारी का कहना है कि यहां पर अभी तक किसी भी शख्स ने मतदान नहीं किया है।
Fatehpur Sikri: Villagers of Mangoli Kala boycott #LokSabhaElections2019 over lack of adequate irrigation facilities in the village. Polling official (pic 3) of booth number 41 says, "Nobody has turned up to vote till now." pic.twitter.com/F6cT5r4e4S
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव होना है उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रह है।
दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS