लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर का आरोप, बुर्का पहनकर पुरुष डाल रहे वोट

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर का आरोप, बुर्का पहनकर पुरुष डाल रहे वोट
X
उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ने आज बड़ा बयान दिया है। कंवर सिंह तंवर ने कहा है कि फर्ज़ी वोटिंग हुई है।

उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ने आज बड़ा बयान दिया है। कंवर सिंह तंवर ने कहा है कि फर्ज़ी वोटिंग हुई है। मतदान करने के लिए बुर्का पहनकर आई महिलाओं की पहचान की जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सुना है, बुर्का पहनकर आया एक पुरुष भी पकड़ा गया है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव होना है उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रह है।

दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story