UP Result Live : 4 लाख 79 हजार 505 मतों से जीते पीएम मोदी, प्रदेश में फिर लहराया भाजपा का परचम

लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना का काम कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही आगरा उत्तर तथा निघासन विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी हुई है। भाजपा ने अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज की। जनता ने सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन को सिरे से नकारते हुए एकबार फिर कमल के निशान पर बटन दबाया।
Lok sabha election result uttar pradesh Live update :-
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वदी गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया।
- बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय को 13726 वोटों से हरा दिया। भाजपा के मस्त को 461919 वोट मिले तो सनातन पांडेय को 448193 वोट मिले।
- आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव भाजपा प्रत्याशी निरहुआ से करीब डेढ़ लाख वोट से आगे चल रहे हैं।
- सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोही दल अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने जीत दर्ज कर ली है। पकौड़ी लाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को 54336 वोटों से हराया है।
- गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने 3,01,664 वोटों से जीत दर्ज की है।
BJP candidate from Gorakhpur, Ravi Kishan, wins by 3,01,664 votes. Says, "This is a victory of the truth." #ElectionResults2019 pic.twitter.com/IiwZY8fSD2
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की जीत लगभग तय हो गई है। हेमा मालिनी को पिछले चुनाव से ज्यादा वोट मिले हैं। वह इस समय तक 653048 वोट हासिल कर चुकी हैं। दूसरे नंबर पर रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह हैं जिन्हें 368434 वोट मिले हैं। हेमा मालिनी करीब 2 लाख 85 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
- वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी ने अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी को अभी तक 642060 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी शालिनी यादव के हिस्से में 188143 वोट ही आए हैं। कांग्रेस के अजय राय को 145544 वोट मिले हैं। पीएम मोदी गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से 453,917 वोटों से आगे हैं।
- देवरिया लोकसभा सीट पर भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने भारी मतो से बढ़त बरकरार रखी है। इस समय तक भाजपा के खाते में 530272 वोट, बसपा के बिनोद जायसवाल को 301186 वोट मिले हैं। कांग्रेस के नियाज अहमद को महज 47158 वोट मिले हैं।
- सलेमपुर सीट पर भाजपा के रवीन्द्र कुशवाहा अपने प्रतिद्वदी बसपा के आरएस कुशवाहा से 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
- चंदौली लोकसभा सीट पर भाजपा के महेंद्र पांडेय गठबंधन प्रत्याशी डॉ संजय से करीब 25 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 19वें राउंड की गणना की जा चुकी है।
- गाजीपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज सिन्हा से करीब 39 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को 190667 वोट व मनोज सिन्हा को 151655 वोट मिले हैं। गणना जारी है।
- मिर्जापुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल गठबंधन प्रत्याशी से करीब 1 लाख 41 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 388037 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 241273 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 64497 वोट मिले हैं।
- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17वीं लोकसभा में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी है। भाजपा पहली बार 300 का आंकड़ा छू रही है इसके लिए सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी बधाई दी है।
UP Chief Minister Yogi Adityanath: I want to congratulate Prime Minister Modi for this victory. BJP is touching 300 mark for the first time & NDA is touching 350. I also congratulate the party President Amit Shah. #LokSabhaElectionresults2019 pic.twitter.com/0JxtURwjLL
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भाजपा के प्रत्याशी से 4 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
- कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह 284530 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बसपा के चंद्रदेव राम यादव को अभी तक 164412 वोट मिले हैं।
- सीतापुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा बसपा के नकुल दुबे से करीब 10 हजार वोटों से आगे हैं।
- बाराबंकी सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत सपा के राम सिंह रावत से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- श्रावस्ती लोकसभा सीट पर राम शिरोमणि 258787 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा के दद्न मिश्रा को अभी तक 239837 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह को अभी तक महज 29 हजार वोट ही मिले हैं।
- अंबेडकरनगर सीट पर बसपा प्रत्याशी रितेश पांडेय भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा से करीब 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद निषाद का पर्चा खारिज हो गया था।
- अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
BJP's Smriti Irani leading over Rahul Gandhi with 11226 votes from Amethi pic.twitter.com/qeTTedk4Zj
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में चुनावी परिणाम को देख रहे हैं।
Chief Minister Yogi Adityanath watches #LokSabhaElections2019 trends in Lucknow. pic.twitter.com/SPGJSMOKTN
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- मिर्जापुर लोकसभा सीट पर एनडीए की अनुप्रिया पटेल गठबंधन प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 28 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
- आजमगढ़ सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ से करीब 58 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के संगमलाल गुप्ता गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी से करीब 75 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- बस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा के हरीश द्विवेदी गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद से 16 हजार वोटों से आगे।
- कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा करीब 80 हजार वोटों से आगे
- बुलंदशहर सीट से भाजपा के भोला सिंह गठबंधन प्रत्याशी योगेश शर्मा से 80 हजार वोटों से आगे।
- गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह अपने प्रतिद्वदी से करीब 1 लाख 17 हजार वोटों से आगे।
- मथुरा लोकसभा सीट
भाजपा- 116542
रालोद- 52964
कांग्रेस- 5117
मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा की हेमा मालिनी 63 हजार वोटों से आगे
- फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट चौथा राउंड
भाजपा- 68404
कांग्रेस- 15745
बसपा- 14410
भाजपा के राजकुमार चाहर कांग्रेस के राज बब्बर से 52659 वोटों से आगे
- आगरा लोकसभा सीट 4 राउंड मतगणना
भाजपा- 33712
बसपा- 27898
कांग्रेस- 1873
करीब 6 हजार वोटों से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे
- वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी इस समय डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव के हिस्से में अभी 60 हजार मत ही आए हैं।
- सूबे की एक और हाई प्रोफाइल सीट आजमगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा को उलटफेर का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के विरेंद्र सिंह मस्त सपा के प्रत्याशी सनातन पांडेय से करीब 38 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- गाजीपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और सुल्तानपुर सीट से मेनका गांधी इस समय अपने प्रतिद्वदियों से पीछे चल रहे हैं।
Union Ministers Manoj Sinha and Maneka Gandhi trailing from Ghazipur and Sultanpur respectively (file pics) pic.twitter.com/0Ut7SypUB3
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। इस समय ईरानी 7600 वोटों से आगे चल रही हैं।
#UPDATE: BJP's Smriti Irani leading with over 7600 votes from Amethi https://t.co/ESpZRvDjiO
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- अमेठी लोकसभा सीट से कभी भाजपा की स्मृति ईरानी तो कभी राहुल गांधी आगे निकल रहे हैं। इस समय स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष से 4300 वोटों से आगे चल रही हैं।
#Elections2019 : BJP's Smriti Irani leading with over 4300 votes from Amethi pic.twitter.com/vLRd0AySyt
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- रामपुर लोकसभा सीट पर कभी आजम खान तो कभी जया प्रदा आगे हो जा रही हैं। इस समय जया प्रदा करीब 13 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। मथुरा सीट से भाजपा की हेमा मालिनी अपने प्रतिद्वदी से करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
- बुलंदशहर लोकसभा सीट: छठवा चरण
भोला सिंह 32741 मतो से आगे
बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह - 65169
गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा - 32428
कांग्रेस प्रत्याशी बंशी पहाड़िया- 3373
- अलीगढ़ लोकसभा सीट: पांचवा चरण, बीजेपी आगे
सतीश (भाजपा) को 23491
अजीत (गठबंधन) को 15194
बिजेंद्र सिंह (कांग्रेस) को 1114
दीपक चौधरी (प्रसपा) को 0000
सतीश शर्मा (आप) को 0000
- वाराणसी चौथे राउंड की मतगणना
बीजेपी ( नरेंद्र मोदी ) 105271
सपा ( शालिनी यादव) 32504
कांग्रेस ( अजय राय ) 20837
नरेंद्र मोदी चौथे राउंड में 72767 मतों से आगे
- संभल में गठबंधन प्रत्याशी डॉ बर्क 11,145 वोट से आगे हैं। मुरादाबाद में भाजपा के सर्वेश सिंह गठबंधन प्रत्याशी डॉ हसन से 233 वोट से आगे निकल गए।
- बदांयू सीट से धर्मेंद्र यादव पीछे चल रहे हैं। गाजीपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं। सहारनपुर सीट से बसपा करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रही है।
- सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रविकिशन करीब 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हाथरस में भी भाजपा के प्रत्याशी राजवीर सिंह दिलेर अपने प्रतिद्वदी से आगे चल रहे हैं।
- प्रतापगढ़ लोकसबा सीट से भाजपा के संगम लाल गुप्ता आगे चल रहे हैं। इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी गठबंधन प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। वहीं फूलपुर लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव से आगे चल रही हैं।
- संतकबीरनगर में भाजपा के प्रवीण निषाद आगे चल रहे हैं। रामपुर सीट से जयाप्रदा एकबार फिर से आजम खान से आगे हो गई है। चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय आगे चल रहे हैं। सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। साथ ही गुजरात की गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
PM Narendra Modi leading by over 20,000 votes from UP's Varanasi, BJP President Amit Shah leading by over 50,000 votes from Gujarat's Gandhinagar (file pic) pic.twitter.com/kZ6TRadqb9
— ANI (@ANI) May 23, 2019
- कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से अभी आगे हो गए हैं।
- सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।
- रायबरेली लोकसभा सीट से सोनिया गांधी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से 1 हजार वोट से आगे चल रही हैं।
- महागठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली अमरोहा सीट से तो आजम खान रामपुर से आगे चल रहे हैं। बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा के अक्षयबर लाल आगे चल रहे हैं।
Mahagathbandhan candidates Danish Ali leading from Amroha and Mohammad Azam Khan leading from Rampur; BJP's Akshaibar Lal leading from Bahraich pic.twitter.com/6n1d2vyU5J
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
- पहले राउंड की गिनती में वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- गाजियाबाद से भाजपा के जनरल वीके सिंह, पीलीभीत से वरुण गांधी व सुल्तानपुर से मेनका गांधी अपने प्रतिद्वदियों से आगे चल रहे हैं।
- राजबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस की सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी अमेठी से तो पीछे पर वायनाड से आगे चल रहे हैं।
Sonia Gandhi leading from Uttar Pradesh's Raebareli and Rahul Gandhi leading from Kerala's Wayanad. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/mgUerY2eOg
— ANI (@ANI) May 23, 2019
- आजम खान के बयानों से चर्चा में आयी रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जया प्रदा पीछे चल रही हैं। आजमगढ़ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं।
- कांग्रेस की गढ़ कही जाने वाली अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं। सीएम योगी की सीट गोरखपुर में भाजपा के रवि किशन व इलाहाबाद सीट से बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं।
- फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के राजबब्बर पीछे चल रहे हैं। मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
- यूपी में बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है। गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है। मेरठ, बरेली और मुरादाबाद सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा खण्ड में मतगणना के लिए आमतौर पर 14 मतगणना टेबिल तथा एक एआरओ टेबिल लगाई जाती है। एआरओ टेबिल सहित प्रत्येक टेबिल पर हर उम्मीदवार को एक काउन्टिंग एजेन्ट लगाए जाने की अनुमति है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि मतगणना के समय जिन मतदेय स्थलों पर माकपोल के दौरान माकपोल के मतों को मशीन से क्लियर नहीं किया गया था। उन पर निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट स्लिप से गणना किए जाने के निर्देश दिए हैं। मतगणना कार्य त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS