Lucknow CAA Protest: प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में गई बेकसूर की जान, मां रो रोकर पूछ रही सवाल

Lucknow CAA Protest: नागरिकता संशोधन कानून यानी (CAA) के खिलाफ आज देशभर में गुस्से का माहौल है। लोग जगह जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। लखनऊ में भी इन दिनों माहौल ठीक नहीं है।
गुरुवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए बवाल में एक ड्राइवर वकील अहमद (26 ) ने अपनी जान गवां दी। जबकि दो किशोर मो. जिलानी (16) और मो. शमीम (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। मो. वकील के घर वालों के मुताबिक वह प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था। वह वह अपनी पत्नी की दवा लेकर लौट रहा था।
उसी बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झडप में युवा पुलिस की गोली का शिकार हो गया। अन्य दो घायलों के साथ भी ऐसा ही हुआ। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वही एक अन्य मामले में लखनऊ के खदरा में रहने वाले वसीम का बेटा मो. शमीम गुरुवार शाम ही बजे घर लौट रहा था। अचानक पथराव होने लगा। इसी दौरान वासीम के पैर और पेट में गोली लग गई। वसीम के पिता के मुताबिक उसका भी इस प्रदर्शन से कोई लेना-देना ही नहीं था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS