जज के सामने पिता के हत्यारों की गोली मारकर हत्या, प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल

जज के सामने  पिता के हत्यारों की गोली मारकर हत्या, प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल
X
उत्तर प्रदेश के बिजनौर कोर्ट में जज के सामने पिता के हत्यारों को गोली मार दी गई है। जिसमें एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर कोर्ट में एक पेशी के दौरान हत्या के आरोपियों पर शूटरों ने हमला कर दिया। जिसमें एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी के दो अपराधी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। फायरिंग के कारण 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 28 मई 2019 को नजीबाबाद में शॉपिंग कांप्लेक्स के कार्यालय में प्रॉपर्टी डीलर हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने दानिश, जब्बार और शाहनवाज को गिरफ्तार किया था। तीन आरोपियों में से दो को मंगलवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान हमलावारों ने जज के सामने ही आरोपियों को गोली मार दी। फिलहाल बिजनौर जिला कोर्ट को सील कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि बीएसपी नेता एहसान के बेटे साहिल और उसके दो साथियों ने इस वरदात को अंजाम दिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हमले में शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। जब्बार वहां से फरार हो गया। दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने कानून के राज को अपराधराज में तब्दील कर दिया है। अब अपराधी सीधे कोर्ट में घुसकर गोली मार रहे हैं और जज को अपनी जान बचानी पड़ रही है। पता नहीं जो लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर रोज अपराधमुक्त प्रदेश होने के तमगे देते हैं उनकी आँखों में कौन सी धूल झोंकी गई है। असलियत ये है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story