Mausam Ki Jankari: बारिश और आंधी का कहर कुछ दिनों तक रहेगा जारी, वज्रपात से हो चुकी इतने लोगों की मौत

Mausam Ki Jankari: पूरे उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि अपना कहर बरपा रही है। वहीं होली से पहले ही उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। प्रदेश में वज्रपात से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।
ओलावृष्टि के साथ 30- 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। रविवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, जिससे बारिश और आंधी का कहर जारी रहेगी। हालांकि, 16 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
वज्रपात से 25 लोगों की मौत
प्रदेश में होली के बाद से लगातार बारिश का हाल बना हुआ है। यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं कुछ जिलों में वज्रपात से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बेमौसम बारिश और आंधी ने लगभग 50 फीसदी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक काले बादल के साथ बूंदाबांदी बारिश के आसार बने रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS