गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की हुई गर्भवती, चार लोगों ने मिलकर दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। जहां चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर दिया। यह घटना पांच महीने पहले की है। घटना के बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जैसे ही पीड़िता के परिजन को गर्भवती होने के बारे में जानकारी मिली, लोगों के मन में कई सवाल उठने लग गए।
परिजनों की पूछताछ में पीड़िता ने पूरी वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन ने इस घटना की शिकायत थाने में की। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामले के तहत फरार चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की अपने घर से कुछ दूरी पर अपने खेत में गई थी। खेत में सन्नाटा देखते हुए चार आरोपियों ने उठाकर किसी साइड जगह ले गया। जहां चारों ने मिलकर उसका रेप कर दिया। साथ ही आरोपियों ने रेप के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई।
जिसके बाद आरोपी पीड़िता को बार- बार बुलाया करता था। पीड़िता के मना करने पर आरोपी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दिया करता था। इस घटना के दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद पीडि़ता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। मामला दो पक्षों के बीच होने की वजह से गांव में तनाव पूर्ण माहौल है। जिसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS