उत्तर प्रदेश : सांसदो को लेकर एडीआर ने जारी की रिपोर्ट, 80 में 77 सांसद हैं करोड़पति, 44 का क्रिमिनल रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश : सांसदो को लेकर एडीआर ने जारी की रिपोर्ट, 80 में 77 सांसद हैं करोड़पति, 44 का क्रिमिनल रिकॉर्ड
X
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद आंकड़ों का चुनाव शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा ने सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि सपा बसपा के अस्तित्व पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया। मंगलवार को एडीआर की ओर से यूपी के सांसदों के बारे में एक रिपोर्ट आई है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) खत्म होने के बाद आंकड़ो का चुनाव शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा ने ने सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि सपा बसपा के अस्तित्व पर भी सवालिया निशान लगा खड़ा कर दिया। मंगलवार को एडीआर की ओर से यूपी के सांसदों के बारे में एक रिपोर्ट आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 80 सांसदों में से 77 सांसद ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। प्रदेश के 44 नए सांसदों पर आपराधिक केस दर्ज है। इनमें से 37 ऐसे हैं जिनपर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। पिछले साल ये आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले सांसदों की संख्या 28 थी।

आपराधिक मामलों में रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पहले, दूसरे पर घोसी से बसपा सांसद अतुल सिंह और तीसरे नंबर पर भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज हैं।

करोड़पति सांसदों की सूची में सबसे पहला नाम भाजपा की हेमा मालिनी है जिनके पास 250 करोड़ की संपत्ति है, वहीं बसपा के बिजनौर सांसद मलूक नागर के पास भी 250 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर झांसी से भाजपा सांसद अनुराग शर्मा हैं। सांसदों की औसत संपत्ति की बात करें तो वह 18.5 करोड़ रुपए है।

एडीआर की रिपोर्ट में सांसदों की पढ़ाई का भी उल्लेख है। प्रदेश में इस बार 16 ऐसे सांसद चुने गए हैं जो 8वीं से 12वीं के बीच तक की पढ़ाई की है। 61.77 फीसदी सांसद ऐसे हैं जिनकी शिक्षा स्नातक या उससे अधिक है। एक सांसद ने खुद को लेवल साक्षर बताया है।

27 सांसद 50 वर्ष के कम हैं व 51 सांसद 50 से 80 के बीच है। वहीं एक सांसद ने अपनी आयु 80 से अधिक बताई है। इस चुनाव में यूपी से लोकसभा पहुंचने वाले सांसदों में महिलाओं की संख्या 10 है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story