Mulayam Singh Yadav Birthday: मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले- आप सभी गरीब का जन्मदिन मनाइए, तब समझूंगा मेरा जीवन सफल

Mulayam Singh Yadav Birthday: मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले- आप सभी गरीब का जन्मदिन मनाइए, तब समझूंगा मेरा जीवन सफल
X
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने अपने जन्मदिन (Birthday) के मौके पर पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को कामयाबी का मंत्र दिया। मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के सभी कहा कि अपने-अपने गांव में किसी गरीब का जन्मदिन मनाएं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपना 81वां जन्मदिन (Mulayam Singh Yadav 81st Birthday) लखनऊ (Lucknow) में मना रहे हैं। इस दौरान मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कई कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे। जन्मदिन (Birthday) के मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच 81 किलो का लड्डू बांटा गया है। वहीं सीएम योगी के अलावा कई नेताओं ने मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी है और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

कार्यकर्ता मनाएं गरीबों का जन्मदिन

मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को कामयाबी का मंत्र दिया। मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के सभी कहा कि अपने-अपने गांव में किसी गरीब का जन्मदिन मनाएं। ऐसा करने से समाजवादी पार्टी के मान और सम्मान में इजाफा होगा। तभी मैं समझूंगा मेरे जन्मदिन मनाने का उद्देश्य सफल हो गया है।

गरीबों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूत आवाज बनें

मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि आप गरीबों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूत आवाज बनिए। ऐसे करने से जनता को यह विश्वास कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही गरीबों को सम्मान देती है। साथ ही इससे सपा का मान और सम्मान भी बढ़ेगा।

कार्यकर्ता भी आगे चलकर मुलायम सिंह यादव बनें

मुलायम सिंह यादव ने किसी का नाम लिए बगैर कहा बुंदेलखंड में एक महिला ने एक संगठन बनाया था। जिसने गरीबों को त्योहार मनाने में मदद की थी। उसने बाद में बुंदेलखंड में समाजपारी पार्टी की वोट दिलाने में बहुत सहायता की थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगे कहा यदि आप किसी गरीब का जन्मदिन मनाने का फैसले लें तो उस कार्यक्र में उन्हें जरूर आमंत्रित करें। वे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि बाकी कार्यकर्ता भी आगे चलकर मुलायम सिंह यादव बनें ताकि उनका भी इसी तरह सम्मान हो। इस मौके पर सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन समेत अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story