मुलायम सिंह यादव ने दी राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि के मौके पर किया उन्हें याद

मुलायम सिंह यादव ने दी राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि के मौके पर किया उन्हें याद
X
समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) की पुण्यतिथि (Death Anniversery) के मौके पर मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि (Pays Tribute) देते हुए याद किया।

सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने आज पुण्यतिथि (Death Anniversery) के मौके पर राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) को श्रद्धांजलि (Pays Tribute) देने लोहिया पार्क पहुंचे। इस मौके पर लखनऊ में उनको याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी उनसे आख‌िरी मुलाकात 23 अगस्त 1967 को हुई थी और 12 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। उन्होंने राममनोहर लोह‌िया बड़ा समाजवादी व‌िचारक (Socialist Thinker) बताया।

मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समाजवादी साहित्य पढ़ने की सलाह देते हुए कहा आजकल कार्यकर्ता मेहनत तो करते हैं पर सिद्धांतों पर नहीं चलते। उन्होंने कहा आजकल के लड़के नारेबाजी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हालांकि उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं को काफी मेहनती भी बताया।

भारतीय राजनीति पर राममनोहर लोहिया की अमिट छाप

राममनोहर लोहिया को एक बड़े समाजवादी विचारक और देश के चुनिंदा नेताओं को तौर पर याद किया जाता है। वह हमेशा से साफ सुधरी राजनीति में विश्वास करते थे। वह मौलिक विचारक होने के साथ ही मातृभाषा के पक्षधर थे। उनकी मृत्यु 57 वर्ष की आयु में 12 अक्टूबर 1967 को हुई। भारतीय राजनीति में आज भी उनकी अमिट छाप है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story