नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए अवैध रूप से रह रहे 60 विदेशी नागरिक

नोएडा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 60 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन सभी के पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे। वीजा खत्म होने के बाद भी इस शहर में रह रहे विदेशियों के खिलाफ पुलिस ने यह बड़ा अभियान चलाया।
Noida: Police detained 60 foreign nationals with no valid travel documents. Vaibhav Krishna,SSP says,"operation Clean 10 was run by Gautam Buddh Nagar police to keep a check on foreign nationals staying here without valid travel documents or were involved in criminal activities." pic.twitter.com/lojbxmUKMj
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2019
एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि ऑपरेशन क्लीन-10 को गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना यहां रहने वाले विदेशी नागरिकों पर नजर रखने या उनके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए चलाया था।
SSP Noida:We used to get complains that they were involved in illegal liquor&drug business.We had conducted drive to identify them&60 national foreigners who don't have valid documents have been caught,17 of them have expired visas&8 of them have fake visa.Further probe underway. pic.twitter.com/QCyLktbMQJ
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2019
वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। इनकी पहचान करने के लिए अभियान चलाया।
गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस इन दिनों ऑपरेशन क्लीन चलाया हुआ है। इस बड़े अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी भी शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS