राम मंदिर को लेकर नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, बोले- नया ट्रस्ट बनाने की जरुरत नहीं

देश के सबसे बड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्णाण के लिेए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द नया ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है। वही केंद्र सरकार ने भी काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन इसी बीच नए ट्रस्ट को लेकर राम जन्मभूमि के न्याय के अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है।
राम जन्मभूमि के न्याय के अध्यक्ष नृत्य दास ने कहा कि राम मंदिर के लिए कोई नया ट्रस्ट बनाने की जरूरत नहीं है। मेरा ट्रस्ट ही मुख्य कर्ताधर्ता रहेगा। जरुरत पड़ने पर और लोगों को शामिल किया जा सकता है। नृत्य गोपाल दास ने साफ किया है कि सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है।
बीती 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि राम मंदिर ही अयोध्या में बनेगा और बाबरी मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। जो सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाए। इसी दौरान कोर्ट ने सरकार को नया ट्रस्ट बनाकर रामलला विराजमान का मंदिर बनाने का निर्देश दिया था।
लेकिन इसी बीच ट्रस्ट को लेकर तीन पुराने ट्रस्टों में खींचातानी शुरू हो गई है। ऐसे में अब ट्रस्ट को लेकर केंद्र सरकार खुद पहल कर रही है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अलावा और भी ट्रस्ट है जो अपना अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS