अलीगढ़ हिंसा में सामने आया ये नया वीडियो, कैसे प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इसलामिया में इसका विरोध प्रदर्शन सबसे पहले देखने को मिला। इसके बाद से ये विरोध प्रदर्शन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तक पंहुच गया।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। वहीं पुलिस ने छात्रों पर पथराव के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि वे परमिशन लेकर अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के अंदर गए और पथराव कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया। वहीं छात्रों का कहना था कि पुलिस ने विश्वविद्यालय का मुख्य दरवाजा बाबे सैय्यद गेट को तोड़कर अंदर एंट्री की। साथ ही पुलिस ने छात्रों के साथ बर्बरता की।
इसी बीच मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। खबर के मुताबिक ज्यादा तादाद में लड़के बाबे सैय्यद गेट की तरफ दौड़ के जाते हैं। जिनमें से कई लड़कों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुई है। सभी लड़के मिल कर गेट को हिला हिला कर गेट तोड़ते हैं और बाहर निकलकर जमकर बवाल करते हैं। वहीं अलीगढ के एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि वहां के सभी छात्र बहुत ही ज्यादा गुस्से में थे। पुलिस ने अपनी रक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिये वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS