चिन्मयानंद मामले पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर कसा तंज, शेयर की ये तस्वीर

चिन्मयानंद मामले पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर कसा तंज, शेयर की ये तस्वीर
X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

लापता लॉ छात्र मामला पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी में एक भी दिन नहीं है जब भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त ना करती हो लेकि क्या वे सुरक्षित हैं। क्योंकि अगर उनके साथ कुछ होता है, तो उन्हें न्याय मिलेगा।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से योगी सरकार पर तंज करते हुए लिखा कि आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गई है। उसके साथ क्या हो रहा है इसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। आखिर ये कब तक चलेगा?

आगे लिखा कि ये उत्तर प्रदेश में उन्नाव मामले जैसा ही लग रहा है। अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है तो क्या उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक टैग शेयर किया है #EnoughIfnough

बता दें कि पूर्व यूपी मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ लॉ की पढ़ाई करने वाली छात्रा के अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस ने दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो लड़की लापता हो गई है। लड़की के पिता ने शाहजहाँपुर में कॉलेज प्रबंधन अध्यक्ष चिन्मयानंद के खिलाफ लापता होने का मामला दर्ज करवाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story