लोस चुनाव 2019ः प्रियंका बोलीं- जूते बांटकर अमेठी की जनता और राहुल का अपमान कर रहीं स्मृति

कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी और महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने कहा कि जूते बांटकर स्मृति ईरानी अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि ये स्मृति ईरानी जी यहां आई और उन्होंने ये कहने के लिए जूते बांटे कि इनके पास पहनने के लिए जूते भी नहीं है। ये राहुल जी का अपमान कर रही है, ये अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं।
Priyanka Gandhi Vadra: Ye Smriti Irani ji yahan aai aur unhone joote baante ye kehne ke liye ki inke pas joote bhi nahi hai pehene ke liye. Ye soch rahi hain ki Rahul ji ka apmaan kar rahi hai, ye kar rahi hain Amethi ki janta ka apmaan. pic.twitter.com/8EOofr6sey
— ANI UP (@ANINewsUP) April 22, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने कहा कि अमेठी की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी, जो आया है उनके पास आदर के साथ आया है। उन्होंने आगे कहा कि इनको आप सिखाइए कि अमेठी और राय बरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे, वोटों की भीख मांगने के लिए उनको (स्मृति ईरानी) आना पड़ेगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अमेठी में बाहरी लोग आकर झूठ फैला रहे हैं और लंबी कहानियां बता रहे हैं, कह रहे हैं कि राहुल जी अमेठी में नहीं आते, प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको पता है कि राहुल जी आते हैं या नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं वाराणसी में गई, एक गांव में नहीं गए हैं प्रधानमंत्री जी 5 साल में, एक गांव में हालचाल पूछने नहीं गए हैं, मुख्यमंत्री जी दलितों के गांव में जाने से पहले हाथमुंह धुलवाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS