योगी आदित्यनाथ सरकार ने दंगाइयों की संपत्ति जब्त करने का कार्य किया शुरू

नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों की संपत्ति की नीलामी का कार्य शुरू हो चुका है। हिंसा में शामिल एक व्यक्ति तहसीलदार द्वारा 72 हज़ार रूपये की राशि नहीं जमा कर सका तो उसकी दुकान को सील कर दिया गया है। जिसके बाद कुर्क कर राशि वसूली जाएगी।
इससे पहले कल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ़ किया था कि प्रदर्शन में हिंसक लोगों की पहचान करके उनकी सम्पति नीलम की जाएगी। नष्ट सरकारी सम्पति की वसूली की जाएगी। इससे पहले आज सुबह हिंसा में शामिल लोगों को कोर्ट में पेशी के दौरान भी वकीलों के विरोध का सामना करना पड़ा। कोर्ट में आरोपी लोगों की पेशी के समय वहां मौजूद वकीलों ने उनके साथ मारपीट भी की।
आपको बता दें कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गुरूवार शाम से अब तक 3000 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अकेले लखनऊ में 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अभी 144 धारा लगी हुई है। मऊ, अलीगढ, प्रयागराज समेत लगभग 15 जिलों में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। वहीँ टेलीकॉम सर्विस को भी सख्त वार्निंग दी गई है कि टेक्स्ट मेसेज भी रोक दिए जाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ में 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमे एसपी नेता शफीकुर रेहमान समेत 17 संभल डिस्ट्रिक्ट की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS