अलीगढ़ हत्या केस: ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद देश में उबाल, राहुल-प्रिंयका ने की न्याय की मांग

अलीगढ़ हत्या केस: ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद देश में उबाल, राहुल-प्रिंयका ने की न्याय की मांग
X
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक तीन साल की बच्ची हत्या के बाद न्याय के लिए बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्याय की मांग की है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग भी की है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तीन साल की एक बच्ची की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त किया और हत्यारों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने लिखा कि अलीगढ़ में एक छोटी बच्ची की भयानक हत्या ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। कोई भी इंसान किसी बच्चे के साथ इतनी बर्बरता से कैसे पेश आ सकता। इस तरह के भयानक अपराध को अंजाम नहीं देना चाहिए।

वहीं प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर लिखा कि इस तरह की घटना अमानवीय और जघन्य है। इस घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? वहीं अपराधियों को सख्त सजा की भी मांग की।

बता दें कि पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं लड़की के साथ रेप नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कहा कि पिता से पैसे के लेन देन के विवाद के बीच बच्ची को पहले किडनैप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story