UP : सीएम योगी का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, फ्री में कर सकेंगी बस में सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तोहफा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि सभी राज्य परिवहन निगम की बसें और सिटी बसें 14 अगस्त मध्यरात्रि से 15 अगस्त मध्यरात्रि तक महिलाओं को मुफ्त सेवा प्रदान करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को बसों में पर्याप्त सुरक्षा भी दी जाएगी।
CM Yogi Adityanath: On the ocassion of #RakshaBandhan, state govt has decided that all the state transport corporation buses&city buses will provide free service from 14th August midnight to 15th August midnight) to women. They will also be given adequate security in the buses. pic.twitter.com/BjRLC84Y0V
— ANI UP (@ANINewsUP) August 10, 2019
निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पर रक्षाबंधन के पर्व पर 15 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के निर्देश पर रक्षाबंधन के पर्व पर 15 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। pic.twitter.com/iXUdo0hykD
— Min of Transport, UP (@ParivahanUP) August 8, 2019
वहीं राज्य के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने रोजवेज अधिकारियों को विशेष व्यवस्था के लिए तत्काल तैयार रहने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बेहतर स्थिति में बसों की विशेष व्यवस्था की जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS