Coronavirus: जब आधी रात को सड़क पर घूमते हुए डीएम को सिपाही ने रोका, बाद में मिला इनाम

Coronavirus: देश में लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए तमाम जिलाधिकारियों से लेकर पुलिस के बड़े बड़े अफसर सड़कों पर हैं और वह लोगों को लॉक डाउन की अहमियत बता रहे हैं। कोरोनावायरस कितना खतरनाक संक्रमण है। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं ऐसा ही एक अनोखा मामला रामपुर से आया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के जिलाधिकारी इलाके का जायजा लेने के लिए अपने एक कर्मचारी की बाइक पर निकल गए। इस दौरान घूमते हुए सड़क पर उन्हें एक सिपाही ने रोका। लॉक डाउन की अहमियत के बारे में बताया और वह उसके बाद वहां से वापस घर के लिए लौट गए।
रात को रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह बाइक पर निकल गए। जिसके बाद उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया। इसके बाद वह सड़क पर जायजा लेने के लिए जब निकल रहे थे। उस वक्त दो चेक पोस्ट पड़े। लेकिन वहां से निकल गए। आगे तीसरे एलआईसी चौक पर सिपाही ने उन्हें रोका और लॉक डाउन की अहमियत के बारे में बताया और उसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद डीएम वहां से वापस लौट गए।
उसके बाद अगले दिन डीएम ने जिन दो सिपाहियों को चेक पोस्ट पर नहीं रोका था। उन्हें चेतावनी दी तो वहीं उस सिपाही की तारीफ के साथ प्रमाण पत्र दिए। ताकी बाकी सिपाहियों में भी मेहनत और ईमानदारी से काम करने का जज्बा पैदा हो सके।
जानकारी के लिए बता दें कि यह रामपुर के वहीं डीएम हैं। जिन्होंने उत्तर प्रदेश के सबसे दबंग मंत्रियों में शामिल आजम खान को जेल में डाला था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS