औरैया में सड़क हादसा, 24 मजदूरों की मौत और 20 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के औरैया में आज सुबह तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आज सुबह करीब 3:30 बजे भीषण हादसा हो गया। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15-20 लोगों को चोटें आई हैं। उनमें से अधिकांश बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल हैं। बताया जा रहा है ट्रकों में सवार मजदूर राजस्थान से आ रहे थे।
वहीं औरैया की सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोग मृत लाए गए थे, 22 लोग भर्ती हैं। जिन 15 लोगों की हालत गंभीर हैं, उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। ये लोग राजस्थान से बिहार, झारखंड की तरफ जा रहे थे।
24 people were brought dead, 22 have been admitted & 15 who were critically injured have been referred to Saifai PGI. They were going to Bihar & Jharkhand from Rajasthan: Archana Srivastava, Chief Medical Officer (CMO) Auraiya https://t.co/YKsoS6Jit6 pic.twitter.com/W9FZKYvjHl
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। इस घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के भी होश फाख्ता हो गए हैं। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण देश में यातायात सेवाएं ठप हैं। इसलिए प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS