कांग्रेस प्रवक्ता सदफ जफर गिरफ्तार, पुलिस लगाया गंभीर आरोप

नागरिकता कानून को लेकर लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जफर को पुलिस ने उस वक्त गिरफ़्तार कर लिया था जब वो प्रदर्शन का फेसबुक लाइव वीडियो बना रही थीं। उनकी गिरफ़्तारी के बाद उत्तर पूर्वी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करके उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। उनकी बहन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी बहन और सदफ जफर को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई।
सदफ जफर अकेली महिला थी जिसे लखनऊ पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी गिरफ्त में लिया था। वहीं खबरों के मुताबिक पुलिस का कहना है कि उन्हें (सदफ जफर) परिवर्तन चौक से गिरफ्तार किया और वो हिंसक भीड़ का हिस्सा थीं। पुलिस के मुताबिक उनके पास सदफ जफर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और सदफ जफर चाहे तो अपनी बेगुनाही की अपील कोर्ट में कर सकती हैं।
हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ ज़फ़र पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें यूपी पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा व गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है। इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा।https://t.co/ydS8uYuosM
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 22, 2019
पुलिस ने सदफ जफर को दंगे करने, हत्या के प्रयास समेत 15 से अधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दौरान सदफ जफर को गिरफ्तार किया गया वो फेसबुक लाइव कर रही थी। वो पुलिस पुलिस से पत्थरबाज़ों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया लेकिन पुलिस ने सदफ को ही गिरफ्तार कर लिया।
सदफ जफर से मिलने पहुंची उनकी बहन को सदफ ने बताया कि उन्हें पुलिस वालों ने बहुत बुरी तरह मारा है, उनके पेट में भी लात मारी गई जिससे उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई थी। सदफ जफर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ साथ शिक्षक भी है। वह अक्सर उत्तर प्रदेश और भाजपा की केंद्र सरकार हर हमला बोलती रहती है।
सदफ जफर की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया थी और बताया था कि वो दो बच्चों की मां भी है। लखनऊ में 19 दिसम्बर को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद 300 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS