साक्षी महाराज 'जय श्रीराम' विवाद में कूदे, बोले- ममता बनर्जी कहीं राक्षस हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं

साक्षी महाराज जय श्रीराम विवाद में कूदे, बोले- ममता बनर्जी कहीं राक्षस हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं
X
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी 'जय श्रीराम' नारे को लेकर चल रहे विवाद में कूद गए हैं। साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी 'जय श्रीराम' नारे को लेकर चल रहे विवाद में कूद गए हैं। साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल का नाम आता है, मुझे त्रेता युग की याद आती है। जब एक राक्षस था हिरण्यकश्यप, उसके बेटे ने कहा था 'जय श्री राम', बाप ने बेटे को जेल में बंद करवा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि वहीं बंगाल में दोहराया जा रहा है, तो लगता है कि हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं हैं ममता।

उन्होंने आगे कहा कि जय श्रीराम कहने वालों को जेल में भेजा जा रहा है, परिणाम यह हो गया है कि जय श्रीराम कहने से वो (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) खिसियाने लगी हैं और गालियां भी देने लगी हैं। विरोध में न जाने क्या-क्या योजना बनाने लगी हैं।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सीएम ममता तब नाराज हो गई थीं जब उनका काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था और कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे।

वहीं बीते शनिवार को भी उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा क्षेत्र में टीएमसी की मीटिंग से पहले प्रदर्शन कर 'जय श्री राम' के नारे लगाने वाले भाजप कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story