यूपी में नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू

यूपी में नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू
X
नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में हो रहे विरोध को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने चलते पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू लगा दी गई है। प्रदेश में कहीं भी अब धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। बता दें कि सीएए के खिलाफ यूपी में लोगों ने मोर्चा खोल रखा है।

लोग प्रदर्शन कर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जगह-जगह आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। इसी विरोध को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश के मुताबिक आज पूरे यूपी में कहीं भी किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं हैं।

अगर कोई धारा144 को उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन करने से दूर रहने को कहा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस बीच लखनऊ में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story