सुशील से सलीम बनने के बाद अब दोबारा बनना चाहता हिंदू, लेकिन यह आ रही दिक्कत

सुशील से सलीम बनने के बाद अब वापस हिन्दू धर्म में वापस आना चाहता है। परिवार भी उसके साथ हिन्दू धर्म वापस से अपनाना चाहता है। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध कर परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया है।
सलीम का कहना है कि दस साल की उम्र तक वह सुशील था। लेकिन दस साल की उम्र में सलीम के सर से माता-पिता का साया उठ जाने पर उनके परिवार वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद शामली के सरवरपीर युवक ने रहम दिखाकर ट्रक के कामों में अपने साथ रख लिया। उनका पालन-पोषण भी इसी परिवार में होने लगा।
जिसके बाद उसका नाम बदलकर सुशील से सलीम कर दिया गया। कुछ दिनों के बाद उसका खतना करा दिया गया और सोलह साल की उम्र में एक मुस्लिम लड़की से निकाह करवा दिया गया। सलीम का कहना है कि पूरा परिवार मुस्लिम से हिन्दू धर्म में वापस आना चाहते है। इस निर्णय पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस के पास पहुंचा सलीम
सलीम ने धमकियों के चलते हिन्दू युवा वहिनी मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद हिन्दू युवा के सदस्य सलीम के साथ कोतवाली पहुचें और तहरीर देकर पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही कहा है धर्म परिवर्तन पर कड़ी आपत्ति जताने वालों पर कानूनी कारवाई की जाए। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। जिन लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है, दोषी पाने पर सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS