गठबंधन में दरार के बाद बोले सपा विधायक, मायावती ने धोेखा दिया, सपा अकेले लड़ती तो 25 सीटे जीतती और बसपा जीरो

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद सपा-बसपा गठबंधन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मायावती द्वारा ये कहने पर कि गठबंधन से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है बात पर सपा विधायक ने बसपा प्रमुख मायावती को धोखेबाज बताया है।
फिरोजाबाद के सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि सबको पता था कि इस गठबंधन की कितनी उम्र है। उन्होंने मायावती को धोखेबाज बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के ही कारण बसपा प्रदेश में उभर कर आयी थी।
मृत पड़ी बसपा को सपा ने जीवित किया और खुद का भारी नुकसान किया। विधायक हरिओम यादव ने दावा किया कि सपा अकेले चुनाव लड़ती तो कम से कम 25 सीटे जीतती और बसपा 2014 लोकसभा चुनाव की तरह ही इसबार भी बिना खाता खोले ही रह जाती।
बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि गठबंधन से उन्हें विशेष फायदा नहीं हुआ, हमारी पार्टी का वोट तो सपा को ट्रांसफर हुआ पर उनके यादव वोट हमारी पार्टी के प्रत्याशियों के हिस्से में नहीं आए जिसकी वजह से पार्टी ने उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं मिली।
मायावती ने कहा कि वह प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन की जब भी जरूरत पड़ेगी हम कर लेंगे। सपा ने हमें पूरा सम्मान दिया है। हमारी पार्टी भी सपा का आदर सम्मान करती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS