उत्तर प्रदेश में छह युवकों ने दसवीं की छात्रा के साथ किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में छह युवकों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि थाना मधुबन के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा सुबह घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं आई। काफी देर बीत जाने के बाद उनके परिवार वालों ने तलाशी करना शरू कर दी। ठीक उसी रात करीब 10 बजे किसी ने फोन कर बताया कि एक छात्रा के साथ गांव के छह युवकों ने मिलकर गैंगरेप कर खेत में छोड़कर चला गया।
जानकारी के तहत परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा छात्रा बेहोश पड़ी थी। छात्रा को कुछ देर बाद होश आने पर पूरी घटना की आपबीती अपने परिवार वालों को सुनायी। परिजनों ने घटना के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे घटना की गंभीरतापूर्वक से जांच की जा रही है। बाकी फरार आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS