लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी का गांधी परिवार पर तंज, बोलीं- अपने पति से ज्यादा मेरा नाम लेती हैं प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी का गांधी परिवार पर तंज, बोलीं- अपने पति से ज्यादा मेरा नाम लेती हैं प्रियंका गांधी
X
अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनीं स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी आज से 5 साल पहले मेरा नाम नहीं जानती थी, लेकिन अब वो मेरा नाम लेती हैं यह एक उपलब्धि है।

अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी आज से 5 साल पहले मेरा नाम नहीं जानती थी अब वह मेरा नाम लेती है यह एक उपलब्धि है, साथ ही ईरानी ने तंज कसते हुए बोली कि प्रियंका गांधी अपने पति से ज्यादा मेरा नाम लेने लगी हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेठी में एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज से इन्कार करने पर मौत हो गई जहां राहुल गांधी ट्रस्टी हैं। मरीज की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत का कार्ड था। स्मृति ने कहा कि ये परिवार इतना घिनौना है कि एक निर्दोष को मौत के घाट उतारने को तैयार है सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी राजनीति प्यारी है।

स्मृति ईरानी का जुबानी वार लगातार जारी है। चुनाव विशेषज्ञों की माने तो अमेठी की सियासी हवा इसबार काफी बदली सी नजर आ रही है। फिलहाल पांचवे चरण के अन्तर्गत इस सीट पर वोटिंग हो रही है। नतीजे 23 मई को आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story