अयोध्या राम जन्मभूमि मामले पर विवादित पोस्ट डालने पर रोक, भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज

अयोध्या राम जन्मभूमि मामले पर विवादित पोस्ट डालने पर रोक, भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज
X
अयोध्या राम जन्मभूमि मामले (Ayodhya case) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ओर से जल्द फैसला आने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है।

अयोध्या राम जन्मभूमि मामले पर आगामी फैसले को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। फैसले से पहले बड़ा कदम उठाते हुए विवादित पोस्ट पर रोक लगा दी गई है। यूपी जिला प्रशासन की तरफ से विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नेता के विवादित पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

अयोध्या मामले पर फैसले से पहले यूपी प्रशासन किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहता। ऐसे में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद से जुड़ी विवादित पोस्ट पर रोक लगा दी गई है। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राममंदिर भूमि विवाद से जुड़े सोशल मीडिया संदेशों और पोस्टरों पर सोमवार से रोक लगा दी। जिसके अनुसार अब से यदि जिले में कोई भी विवादित पोस्टर लगाते दिखाई दिया तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार ने जारी किया था आदेश

इससे पहले शुक्रवार को योगी सरकार ने अयोध्या मामले के तहत सभी जिलों को आदेश जारी किया था। जिसमें जिलाधिकारियों को हर जिले में साइबर सेल सक्रिय करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का भी आदेश दिया गया था। इसके अलावा यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि हर जिले में जिला प्रशासन को अपने स्तर से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखनी होगी।

नोएडा भाजपा नेता के ऊपर कार्रवाई

अयोध्या मसले के ऊपर विवादित पोस्ट डालने पर नोएडा भाजपा नेता के ऊपर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता विकाश जादौन के ऊपर कार्रवाई की गई है। विकाश जादौन के ट्विटर खाते पर खुद को युवा मोर्चा गौतमबुद्धनगर का जिला कार्यालय प्रभारी बताया गया है। एसएसपी नोएडा के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई है। विकाश जादौन ने कुरान-रामायण में अंतर बताते हुए विवादित पोस्ट की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story