यूपी उपचुनाव : सपा ने घोषित किए पांच और उम्मीदवार, आजम खान की पत्नी को रामपुर से टिकट

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले महीने 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये रविवार को पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी ने घोसी सीट से सुधाकर सिंह, माणिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव कुमार रावत, जलालपुर से सुभाष राय और प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
सपा अब तक 12 में से सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। शुक्रवार को उसने लखनऊ छावनी क्षेत्र से मेजर आशीष चतुर्वेदी तथा सम्राट विकास को कानपुर की गोविन्द नगर सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होगा।
नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। तीन अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। इसी दिन महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव की गिनती भी होगी।
प्रदेश की गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ छावनी, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर और बलहा सीटें इन पर चुने गये विधायकों के इस साल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं। इसके अलावा घोसी सीट यहां से विधायक रहे फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS