कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने राज्यपाल से की दखल देने की मांग, बोले- यूपी में चल रहा 'जंगलराज'

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वह सरकार को जगायें, जैसा वह उनकी (अखिलेश) सरकार के समय करते थे।
अखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की ओर इंगित किया करते थे। हमने उनसे आग्रह किया है कि वह मौजूदा सरकार को जगायें और जंगलराज को नियंत्रित करने के निर्देश दें।
Former Chief Minister and Samajwadi Party president Akhilesh Yadav leaves after meeting Governor Ram Naik at Raj Bhavan. Akhilesh Yadav handed a memorandum to the Governor over law and order situation in the state. pic.twitter.com/bmYkupmExA
— ANI UP (@ANINewsUP) June 15, 2019
अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के साथ मिलकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा और राज्य की लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था को संभालने में हस्तक्षेप का आग्रह किया।
अखिलेश ने कहा कि बार काउंसिल अध्यक्ष को उनके चेंबर में मार दिया जाता है। जेल में हत्या होती है ... ये सब कैसे हो रहा है। राज्य सरकार जिम्मेदार है, जिसने अपराधियों को छूट दे रखी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS