उत्तर प्रदेश में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
X
अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मामला मऊ के मोहम्मदाबाद इलाके का बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में आज समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बिजली यादव अज्ञात हमलावरों ने गोलीमारकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मामला मऊ के मोहम्मदाबाद इलाके का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सपा नेता बिलजी यादव आज सुबह तड़के शौर करने निकले थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने बिजली यादव की कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने सपा नेता को क्यों मारा है इसकी जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि बिजली यादव यूपी में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या की वजह चुनावी रंजिश हो सकती है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस हत्याकांड के जल्द खुलासे की बात कही है।

Tags

Next Story