शर्मनाक : सपा नेता ने महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जागृति विहार सेक्टर-4 में स्थित मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर ने समाजवादी पार्टी के नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला डॉकटर का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले नेता पिंकल गुर्जर ने की बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की है।
जब इसका विरोध किया तो सपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी। महिला डॉक्टर ने बताया रात करीब साढ़े दस बजे कार से अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थी।कुछ दूरी पर ही पिंकल गुर्जर और उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर हमारी कार को रोक लिया था।
हमें कार से जबरन खींचने की भी कोशिश की गई। कार में बैठे मेडिकल कॉलेज के आॉर्थो सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने इसका विरोध किया था तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट शरु कर दी। साथ ही देखते-देखते लाठी-डंडों और हॉकी से हमला बोल दिया। महिला डॉक्टर ने इसका बचाव किया तो उनसे भी मारपीट शुरु कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ लगने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बारे में मेडिकल के प्राचार्य को बताया गया। घटना के बाद इमरजेंसी डॉक्टर,जूनियर डॉक्टर सभी मेडिकल पहुंच गए और आरोपियों पर कारवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 100 से अधिक डॉक्टर धरने पर बैठ गए।
इस धरने को देखते हुए एसपी सिटी डॉ एएन सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और शहर के कई थानों की पुलिस मेडिकल पहुंची। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार भी वहां मौजुद रहे। धरना पर बैठे डॉक्टरों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS