सुषमा स्वराज के देहान्त पर यूपी में शोक, सीएम, राज्यपाल समेत विपक्षी नेताओं ने बताया बड़ी क्षति

भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी नेता व देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर उत्तर प्रदेश के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए सुषमा स्वराज को एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता बताया। बेहतरीन वक्ता और संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थी।
विपक्षी पार्टी बसपा की प्रमुख मायावती ने भी ट्वीटर पर लिखकर पूर्व विदेश मंत्री की मृत्यु का दुख जताया। उन्होंने कहा कि कि सुषमा कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थी। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
बीजेपी की वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रही श्रीमती सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर अति-दुःखद है। वे काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
— Mayawati (@Mayawati) August 6, 2019
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी सुषमा स्वराज के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। अखिलेश ने लिखा सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी, शत शत नमन। प्रदेश के कई और नेताओ ने भी शोक जाहिर किया है।
दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 6, 2019
प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एक बहुत ही संवेदनशील नेता थी, उन्होंने लंबे समय से राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यपाल ने कहा स्वराज की मौत के साथ राजनीति का एक युग समाप्त हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS