शादी में डांसर के दौरान गोली मारने वाले दो आरिपोयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच शुरू

शादी में डांसर के दौरान गोली मारने वाले दो आरिपोयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच शुरू
X
चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डांसर को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डांसर को गोली मारने की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान और मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी को ढूंढने मे लगी हुई है।

1 दिसम्बर को मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में ग्राम प्रधान सुधीर पटेल की बेटी की शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में डूबे हुए अजित सिंह ने फायरिंग की। गोली सीधा शादी समारोह में डांस कर रही हिना के लगी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के मुताबिक, महिला डांसर के रुकते ही वहां मौजूद एक शख्स कहता है, 'डांस बंद हुआ तो गोली चल जाएगी। तभी वहां बैठा एक शख्स कहता है कि गोली चला ही दो।' इसके बाद नशे में धुत शख्स महिला डांसर को गोली मार देता है, जो उसके जबड़े पर लगती है। गोली लगते ही महिला डांसर खून से लथपथ होकर स्टेज पर ही गिर जाती है।

मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेश पर थाना पुलिस ने तुरंत कारवाई की और आरोपी को टिकरा ग्राम प्रधान सुधीर सिंह और मुख्य आरोपी के पिता फूल सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story