Coronavirus: नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मामले, अब तक देश में 134 केस

Coronavirus: नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मामले, अब तक देश में 134 केस
X
दिल्ली से सटे नोएडा में एक पुरुष और एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये दोनों नोएडा के सेक्टर-100 और सेक्टर-78 में रहते हैं।

दिल्ली से सटे नोएडा में एक पुरुष और एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये दोनों नोएडा के सेक्टर-100 और सेक्टर-78 में रहते हैं। दोनों को इनकी फॅमिली के साथ आइसोलेशन वोर्ड में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने फ्रांस की यात्रा की थी। इस वक्त दुनिया के 163 देशों में कोरोना वायरस से 2 लाख के लगभग लोग स्नक्र्नित की गई। साथ ही 7 हजार से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में अब तक 134 लोग कोरोना वायरस के प्रभाव में आ चुके हैं। 3 लोगो की मोंत हो चुकी है और तीनों की उम्र 60 से अधिक थी।

एएनआई के मुताबिक, देश में कोरोनो वायरस के डर के बीच गौतमबुद्धनगर के सीएमओ ने कहा कि दोनो को कोरोना वायरस की चपेट में हैं। दोनों के टेस्ट पॉजिटिव हैं। एक सेक्टर 78 में और दूसरा सेक्टर 100 के रहने वाले हैं। दोनों ने फ्रांस की यात्रा की थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना के डर के चलते नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को घातक संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी सामुदायिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष अधिकारी ने कहा कि देश में कोविद-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के आदेश पर यह प्रतिबंध लगाया गया था।

जानें अन्य राज्यों में मरीजों की संख्या

गौतम बौद्ध नगर और गाजियाबाद में सभी सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। बता दें कि इसके अलावा राजस्थान में भी चार मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामले सामने आए हैं। ओडिशा ने सोमवार को अपना पहला मामला दर्ज किया। केरल में दो विदेशी नागरिकों सहित 24 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि उत्तराखंड में एक मामला दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story