उन्नाव में रेप पीड़िता ने एसपी कार्यालय के बाहर लगायी खुद को आग

उन्नाव में रेप पीड़िता ने एसपी कार्यालय के बाहर लगायी खुद को आग
X
दुष्कर्म की घटनाओं से चर्चित उन्नाव में अब नया मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) कार्यालय के बाहर महिला ने खुद को आग लगा ली है।

देश में दुष्कर्म की घटनाओं से चर्चित हुए उन्नाव में अपराध कम नहीं हो रहा है। उन्नाव में सोमवार सुबह महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उन्नाव पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला ने 2 अक्टूबर को रेप की शिकायत दर्ज करायी थी। परिचित के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित महिला युवक को 10 साल से जानती थी। लेकिन युवक ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद रेप का मामला दर्ज कराया था। मामले में कड़ी कार्रवाई न होने पर महिला सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पहुंची। जिसके बाद खुद को अचानक से आग लगा ली है।

दूसरी तरफ महिला को उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद उसे कानपुर अस्पताल में रैफर किया गया है। उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि महिला ने परिचित के शादी न करने पर रेप का मामला दर्ज कराया था। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story