उन्नाव रेप पीड़िता 90 प्रतिशत तक जली, डॉक्टर ने बताया पीड़िता की हालत गंभीर

उन्नाव में आग लगाकर मारने की गई कोशिश में बलात्कार पीड़िता को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूछे जाने पर वहां के डॉक्टरों ने बताया है कि पीड़िता 90 फीसदी तक जल चुकी है। पीड़िता की हालात बहुत गंभीर बताई जा रही है।
सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डॉ आशुतोष दुबे ने 'भाषा' को बताया कि- पीड़िता को जब अस्पताल लाया गया उस समय पीड़िता 90 फीसदी जली हुई थी। पीड़िता को सुबह करीब सवा दस बजे अस्पताल लाया गया था। उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उसे डाक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है। पीड़िता की हालत को देखकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
डॉक्टर से जब पूछा गया कि पीड़िता को क्या किसी अन्य बड़े अस्पताल में लखनऊ या बाहर भेजे जाने की संभावना है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि इस बारे में मैं कुछ नही कह सकता हूं। हमारी डाक्टरों की टीम बेहतर इलाज प्रबंधन में लगी हुई है । दुबे ने आगे बताया कि पीड़िता को देखकर लगता है कि उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है।
उन्नाव जिले में एक 23 वर्षीय रेप पीड़िता मुकदमें के सिलसिले में अपने वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी। इसी बीच पीड़िता को पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक युवती के साथ रेप मामले में आरोपी भी है। पुलिस बाकी आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई है।
रेप पीड़िता की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS