आजमगढ़ में स्कूल बस डिवाइडर से टकराई 16 छात्र जख्मी, अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़ में स्कूल बस डिवाइडर से टकराई 16 छात्र जख्मी, अस्पताल में भर्ती
X
आजमगढ़ (Azamgarh) में एक स्कूली बस के डिवाइडर से टकारने की वजह से 16 छात्र जख्मी हो गए हैं। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आजमगढ़ में एक भीषण बस हादसे में 16 छात्र जख्मी हो गए हैं। सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेजपुर हाइवे पर यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस अटरौलिया के पास एक डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बस में मौजूद 16 छात्रों को गंभीर चोट आई।

जिसके बाद सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी घायल छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौंके पर इकट्ठा हो गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया और छात्रों के परिजनों को जानकरी दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story