यूपी उपचुनाव : लखनऊ कैंट और गोविंदनगर सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, बहु अपर्णा को नहीं मिला मौका

यूपी उपचुनाव : लखनऊ कैंट और गोविंदनगर सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, बहु अपर्णा को नहीं मिला मौका
X
उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Uttar Pradesh By-Election) को लेकर सभी पार्टियां जी जान से प्रचार कर रही हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) ने दो और विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से मेजर आशीष चतुर्वेदी (Major Ashish Chaturvedi) को प्रत्याशी बनाया है, वहीं गोविंदनगर, कानपुर सीट से सम्राट विकास (Samrat Vikas) को उम्मीदवार बनाया गया है।

2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लखनऊ कैंट सीट से यादव परिवार की छोटी बहु अपर्णा यादव को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें इसबार चुनाव से दूर रखा गया है। सियासी जानकारों की माने तो पार्टी उपचुनाव में परिवार के सदस्यों को मैदान में नहीं उतारना चाहती।

विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, उसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा पर दोनों बार प्रभावी प्रदर्शन करने में असफल रही इसलिए पार्टी ने इसबार एकला चलो की रणनीति के तहत बिना किसी के साथ गठबंधन किए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story