Darvesh Yadav Death News : यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, साथी वकील ने मारी गोली

Darvesh Yadav Death News : यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, साथी वकील ने मारी गोली
X
Darvesh Yadav Death News : उत्तर प्रदेश के आगरा से खबर आ रही है, यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (UP Bar Council President Darvesh Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी हत्या का अंजाम उनके ही साथी वकील मनीष ने की है।

Darvesh Yadav Death News : उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) से खबर आ रही है, यूपी बार काउंसिल (UP Bar Council) की अध्यक्ष दरवेश यादव (UP Bar Council President Darvesh Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी हत्या का अंजाम उनके ही साथी वकील मनीष (Advocate Manish) ने की है। बताया जा रहा है कि मनीष ने दरवेश (Darvesh Yadav) को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। मीडिया सू्त्रों के मुताबिक न्यू आगरा थाने के पास कचहरी क्षेत्र में साथी वकील ने घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश बार काउंसिल आगरा की अध्यक्ष के रूप में चुनी गई थी।

कचहरी परिसर में सम्मान समारोह चल रहा था उसी वक्त साथी वकील मनीष आया और अपने लाइसेंसी पिस्टल से दरवेश को गोली मार दी। इसके तुरंत बाद ही उसने खुद को भी गोली मारी। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी, और बात बढ़ने के बाद यह घटना हुआ। गोली चलने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां दरमेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं मनीष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story