OMG: पति के काले रंग से थी पत्नी को नफरत, पेट्रोल डालकर लगाई आग

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। एक पत्नी ने अपने पति को इसलिए जिन्दा जलाकर मार दिया क्योंकि उसका रंग काला था। पति के काले रंग से नफरत करने वाली पत्नी ने सोते हुए पति पर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी।
मामला बरेली के खुर्द फतेहगढ़ थाना क्षेत्र की है। दो साल पहले सत्यवीर सिंह की शादी प्रेमश्री से हुई थी। उन दोनों की 5 माह की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही पत्नी को सत्यवीर कभी पसंद नहीं आया। वह उसके काले रंग से हमेशा चिढ़ती थी और खुद को हमेशा ठगा हुआ महसूस करती थी।
सोमवार भोर वह उठी और चारपाई पर सो रहे सत्यवीर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा सत्यवीर चीखने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग आ गए और आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई। पति पर पेट्रोल डालते वक्त प्रेमश्री के भी पैर पर तेल गिर गया जिससे उसका पैर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रेमश्री को आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सत्यवीर के परिजनों ने बताया की सत्यवीर प्रेमश्री को बहुत पसंद करता था वह हमेशा खुश रहता था पर प्रेमश्री को सत्यवीर कभी पसंद नहीं आया वह हमेशा काले रंग को लेकर ताने मारती रही। और एक दिन ऐसा कर दिया जिसपर लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS