यूपी पुलिस का ऐक्शन मोड : 1 लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर, 24 घंटे में 7 मुठभेड़

उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा अपराधियों का इनकाउंटर जारी है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने सात जगहों पर अभियाना चलाया। बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़ में 25 हजार का एक इनामी मारा गया बाकी 6 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है।
सीएम योगी का आदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अपराधियों के लिए काल बन गया है। 24 तारीख की देर रात मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने आदेश बलियान को मार गिराया। आदेश मुजफ्फरपुर और बागपत जिले में आतंक का पर्याय बन गया था।
उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत 30 से ज्यादा केस थे। उसके ऊपर 1 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस मुजफ्फरनगर के अलावा गोरखपुर कानपुर और सहारनपुर जिलों में भी इसी तरह अभियान चलाया और बदमाशों को गिरफ्तार करके हवालात में डाला।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने प्रदेश की पुलिस की तारीफ की है उन्होंने कहा पुलिस के इस अभियान से प्रदेश में शान्ति आएगी। उन्होने बताया कि कुल 29 मुठभेड़ इस हफ्ते हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS