यूपी में बेखौफ बदमाश, प्रयागराज में घर जाते वकील की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। आए दिन किसी न किसी को गोली मारने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रयागराज जिले का है जहां एक जिला कचेहरी में वकालत करने वाले वकील को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
Prayagraj: 50-yr-old advocate Sushil Patel shot dead in Phaphamau by bike-borne assailants on the night of June 23. SP Atul Sharma says, "Body sent for postmortem. He had recently started some new property dealing work. Some people alleging personal enmity. We are investigating" pic.twitter.com/qnn4UT0bze
— ANI UP (@ANINewsUP) 23 June 2019
सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ इलाके में बदमाशों ने घर जा रहे वकील सुशील पटेल को दो बाइक से आए बदमाशों ने गोहरी क्रॉसिंग के पास रोक लिया। और बिना कुछ बोले गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए वकील सुशील पटेल को लोगों ने तुरंत एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। वकीलों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद एसपी गंगापार समेत कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। वकीलों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही अगले 72 घंटे में बदमाशों को गिरफ्तार करने का समय दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS