बसपा का बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेगी UP का विधानसभा चुनाव

बसपा का बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेगी UP का विधानसभा चुनाव
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में पार्टी ने इस साल होने वाले बिहार और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती की अगुवाई में आज बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया है कि बसपा पार्टी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

राजनीति गलियारे में चर्चा थी कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ मिली सफलता के बाद दोनों एक साथ चुनाव लड़ेंगे। बसपा सुप्रीमो पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार किए जाने का आदेश दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में पार्टी ने इस साल होने वाले बिहार और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बसपा के संगठनात्मक ढांचे में अहम बदलाव किये जा सकते हैं। बता दें बसपा ने लोकसभा चुनाव में 10 सीटें हासिल की थी।

बसपा ने जीती थीं केवल 19 सीटें

गौरतलब है कि बसपा ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन पार्टी को केवल 19 सीटों पर ही जीत मिल सकी। बसपा के वोट प्रतिशत में भी तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी।

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर 298 सीटों पर चुनाव लड़ा था। समाजवादी पार्टी ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Tags

Next Story