उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक हजार बसों को घुसने की योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी, कहा चालक-परिचालक की सूची सौंपे

दिल्ली में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने एक हजार बसें चलाने की मंजूरी सरकार से मांगी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से चलायी जाने वाली बसों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कांग्रेस से चालक-परिचालकों की सूची मांगी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 16 मई को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि देश के कौने-कौने से पलायन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के 65 मजदूरों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए 1 हजार बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी 500 बसें गाजीपुर बार्डर और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस की ओर से चलायी जाने वाली प्रस्तावित 1 हजार बसों को अनुमति दे दी है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है। एक हजार बसों के चालक-परिचालक का नाम व अन्य विवरण उपलब्ध करायें। जिससे इनका उपयोग प्रवासी श्रमिकों की सेवा में किया जा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS