हमीरपुर में मॉक ड्रिल के दौरान खुली उत्तर प्रदेश पुलिस की पोल, पेचकस से निकालनी पड़ी जाम बंदूकों की गोलियां

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ऐसा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में हमीरपुर पुलिस द्वारा दंगा-नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया था। ड्रिल के दौरान कई पुलिसकर्मी एक गोली भी नहीं चला पाए। यहां तक कि पुलिसकर्मी मॉक ड्रिल (Mock Drill) के दौरान पेचकस से बंदूक में फंसी गोली निकालते नजर आए। कुछ पुलिस वालों ने जाम हुई बंदूको को जमीन पर भी ठोका। यह घटना पुलिस अधीक्षक (एसपी), हमीरपुर, श्लोक कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने हुई।
मीडिया से वार्ता के दौरान, हमीरपुर एसपी ने कहा कि जो हथियार फायर करने में नाकाम रहे। उनकी जांच की जाएगी और उनको ठीक किया जाएगा। ड्रिल में इस्तेमाल किए गए करीब आधा दर्जन से अधिक हथियार जाम थे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई है इससे पहले भी उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार मॉक ड्रिल के दौरान राइफलों को फायर करने में विफल रही है। इसी तरह की एक घटना हाल ही में बलिया जिले में हुई थी। जब 22 अक्टूबर को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मी आंसू गैस के गोले दागने में नाकाम रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS