कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रतापगढ़ की राजकुमारी रत्ना सिंह ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी कांग्रेस (Congress) को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह (Rajkumari Ratna Singh) ने मंगलवार दोपहर को भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें, प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Assembly Byelection) होने वाले हैं। जिससे पहले प्रतापगढ़ की राजकुमारी रत्ना सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए करारा झटका है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अपना दल प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। सीएम योगी की उपस्थिति में रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान राजकुमारी रत्ना सिंह के पुत्र भुवन्यु सिंह भी उपस्थित रहे। पहले राजकुमारी रत्ना सिंह के बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था लेकिन विधानसभा उपचुनाव में प्रचार रैलियों के मद्देनजर इसे बदल कर प्रतापगढ़ में तय किया गया।
राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार सांसद रह चुके हैं। लंबे समय से राजकुमारी रत्ना सिंह का परिवार कांग्रेस का समर्थक रहा है। राजा दिनेश सिहं ने इंदिरा गांधी सरकार में विदेश मंत्री का पद संभाला था। वह राजीव गांधी के भी अत्यधिक करीबी रहे हैं।
राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ संसदीय सीट से वर्ष 1996, 19999 और 2009 में सासंद रह चुकी हैं। हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजकुमारी रत्ना सिंह को हार का समाना करना पड़ा था। बीते लोकसभा चुनाव में राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में प्रियंका गांधी प्रचार में उतरी थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS