सपा के फायरब्रांड नेता से अधिकारियों को जान का खतरा, लिखा मंडलायुक्त को पत्र

सपा के फायरब्रांड नेता से अधिकारियों को जान का खतरा, लिखा मंडलायुक्त को पत्र
X
सपा के फायरब्रांड नेता आजम खान न सिर्फ अपने विवादित बयानों के कारण जाने जाते हैं बल्कि उनके नाम से अधिकारी डरते हैं। अपर जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद एंव नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने आजम खान से अपनी जान का खतरा बताते हुए मंडलायुक्त को पत्र लिखा है।

बता दें कि रामपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान कई विवादित बयानों के कारण प्रशासन ने उन्हें बार बार प्रचार करने से रोका जिसके बाद जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद गुप्ता और सर्वेश कुमारा गुप्ता आजम खान के निशाने पर आ गए।

मंडलायुक्त को लिखे पत्र में दोनों अधिकारियों ने लिखा है कि उनके आवास और कार्यालय के बाहर कुछ संदिग्ध लोग लगातार दिख रहे हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि प्रभावी कदम उठाया जाए। एसपी ने आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।

इस मामले पर जब आजम खान से पूछा गया तो उन्होंने इसके ठीक विपरीत जवाब दिया। आजमखान ने खुद की ही जान को अधिकारियों से खतरा बताया है। आजम खान ने इसके लिए एसपी को पत्र लिखा है।

वह अपने बेटे अब्दुल्ला और अपनी पत्नी के नाम लिए शस्त्र बेचने के लिए भी मुरादाबाद मंडलायुक्त को चिट्ठी लिख चुके हैं। सपा के वरिष्ठ नेता व रामपुर से गठबंधन प्रत्याशी आजम खान ने 23 मई को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story