पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, बलात्कार आरोपी से करा दी नाबालिग लड़की की शादी

पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, बलात्कार आरोपी से करा दी नाबालिग लड़की की शादी
X
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मुबाकर गांव में पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता की शादी दुष्कर्म आरोपी से करा दी। पीड़ित किशोरी की उम्र कुल 13 वर्ष है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से गांव पंचायत की तानाशाही का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ के मुबारकपुर (Mubarakpur) थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने बलात्कार आरोपी के साथ पीड़ित किशोरी का विवाह करा दिया है। रेप पीड़ता किशोरी की उम्र कुल 13 वर्ष है। जिसकी शादी पंचायत ने 17 वर्षीय दुष्कर्म आरोपी से करा दी। पुलिस को मामले की सूचना दी जा चुकी है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित किशोरी को उसकी बूआ ने गोद ले रखा था। इसलिए वह अपनी बुआ के घर पर ही रहती है और गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ रही है। दुष्कर्म की घटना उस वक्त हुई। जब नौ अक्टूबर को पीड़िता के बूआ और फूफा दोनों काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उनके घर पहुंचा और किशोरी को अकेला पा कर उसके साथ बलात्कार किया।

घर वापस आने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया। परिजन पुलिस में शिकायत करने जा ही रहे थे। इससे पहले आरोपी के परिजन किशोरी के घर पहुंच गए और पीड़ित किशोरी के परिजनों पर मामला खत्म करने के लिए दबाव बनाने लगे। बात गांव में फैल जाने पर पंचायत को बुलाया गया। पंचायत ने मामले की सुनवाई करी और आरोपी की पि़ड़त किशोरी से शादी कराने के फरमान सुना दिया। जिसके बाद माला मंगा कर दोनों का विवाह समपन्न करा दिया गया।

इस पर पीड़िता के परिजनों ने का कहना है कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पंचायत के निर्णय के आगे वह मजबूर हैं। ग्रम प्रधान ने बताया कि दोनों की शादी करा दी गई है। लेकिन फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। अपराध का फैसला किसी पंचायत में नहीं किया जाएगा। कोर्ट में किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story