अज्ञात वाहन ने साइकिल सवारी कर अपने प्रदेश लौट रहे मजदूर परिवार को रौंदा, दो की मौत

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवारी कर अपने प्रदेश लौट रहे मजदूर परिवार को रौंदा, दो की मौत
X
एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवारी कर अपने प्रदेश लौट रहे मजदूर परिवार को रौंद दिया। इससे दो लोगों की मौत (Death) हो गई।

यूपी में लॉकडाउन के चलते एक मजदूर परिवार साइकिल सवारी कर अपने प्रदेश लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने मजदूर परिवार को रौंद दिया। इससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायल बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना लखनऊ के शहीद पथ के पास की है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। वह जानकीपुरम इलाके के झुग्गी (Slum) में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। लॉकडाउन (Lockdown-3.0) होने के चलते सारा काम ठप पड़ गया है। इसके चलते परिवार में पैसे की किल्लत होने लगी।

इसलिए पूरे परिवार के साथ वापस अपने प्रदेश लौट रहा था। इस दौरान अचानक एक वाहन ने शहीद पथ पर मृतक कृष्णा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कृष्णा समेत पूरे परिवार घायल (Injured) हो गए थे।

डीसीपी सोमेन वर्मा ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शहीद पथ पर बुधवार देर रात की घटना है। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कृष्णा और प्रमिला की मौत हो गई। दोनों घायल बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

Tags

Next Story